जशपुर में सड़क हादसे में कपड़ा कारोबारी कनक चिंडालिया के बेटे चेतन की सड़क हादसे में मौत, हैरियर कार हादसे में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, एक को किया गया रांची रेफर
जशपुर में सड़क हादसे में कपड़ा कारोबारी कनक चिंडालिया के बेटे चेतन की सड़क हादसे में मौत तेज रफ्तार हैरियर कार के सड़क किनारे पेड़ से टकराने से वाहन के परखच्चे उड़े हादसे में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, एक को किया गया रांची रेफर
जशपुर में सड़क हादसे में कपड़ा कारोबारी कनक चिंडालिया के बेटे चेतन की सड़क हादसे में मौत
तेज रफ्तार हैरियर कार के सड़क किनारे पेड़ से टकराने से वाहन के परखच्चे उड़े
हादसे में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, एक को किया गया रांची रेफर
लोक सीजी न्यूज़/जशपुरनगर/18 अक्टूबर 2025 :- आज शनिवार प्रात लगभग 11:00 बजे जिला मुख्यालय जशपुर के समीपस्त ग्राम बालाछापर में एक तेज रफ्तार हैरियर कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराने से शहर के कपड़ा कारोबारी और ठेकेदार, कनक चिंडालिया के पुत्र चेतन जैन की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ कार पर सवार होकर घूमने निकले उनके तीन दोस्तों को गंभीर चोटे आई है, जिनमें से एक को नाजुक हालत में रांची रेफर कर दिया गया है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार चेतन जैन अपने तीन दोस्तों प्रांजल दास, प्रिशु ठाकुर और हिमांशु को लेकर अपनी टाटा हैरियर कार से जशपुर के गम्हरिया होकर बालाछापर की ओर घूमने गया था। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार हैरियर कार, अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी की हैरियर कार के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने ले साथ पुलिस की कार्रवाई शुरू कर दी
जिला अस्पताल में उमड़ा शहर वासियों का हुजूम
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने चारों घायलों को आनन-फानन में 108 एंबुलेंस बुलाकर, सभी घायलाें को जशपुर के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान चेतन जैन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रांजल दास के एक पैर के कट जाने और दूसरे पैर में भी गंभीर रूप से चोट लगना बताया गया है। प्रांजल दास की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे रांची रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में प्रियांशु ठाकुर और हिमांशु को भी गंभीर चोटे लगी है और प्रियांशु अभी भी बेहोश है।
जशपुर 108 एंबुलेंस प्रबंधक दीपक साहू द्वारा बताया गया कि त्यौहार के समय रोड ऐक्सिडेंट के केस ज्यादा होते है। दिवाली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए सभी एम्बुलेंस को अलर्ट मोड में रखा गया है जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति में जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा सके।


