गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला, चालक की बाल बाल बची जान
गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला, चालक की बाल बाल बची जान कुनकुरी-तपकरा-लावाकेरा स्टेट हाईवे मार्ग में कोतईबीरा के समीप हुआ हादसा
गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, किसी प्रकार का आग नहीं लगने से बड़ा हादसा टला, चालक की बाल बाल बची जान
कुनकुरी-तपकरा-लावाकेरा स्टेट हाईवे मार्ग में कोतईबीरा के समीप हुआ हादसा
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. मंगलवार को जिले कुनकुरी-तपकरा-लावाकेरा स्टेट हाईवे मार्ग में कोतईबीरा के समीप एक बड़ा हादसा टल गया। जब गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक क्रमांक सीजी 04 पीए 7297 अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक कुनकुरी से सुंदरगढ़ ओडिशा की ओर जा रहा था, तभी कोतईबीरा के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हादसा बेहद भयावह हो सकता था, लेकिन राहत की बात यह रही कि घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया और सिलेंडरों में भी कोई विस्फोट नहीं हुआ।
लोगों ने बताया कि, हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। फरसाबहार पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और ट्रक को हटवाने की प्रक्रिया शुरू की। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते स्थिति सामान्य कर ली गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक के पलटने से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन राहत की बात रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई।
---------------------------------------------------------------


