शादी से पहले अस्पताल पहुंच गए दूल्हा दुल्हन और बाराती, बस हादसे में 15 घायल

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर, 10 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक बस सोमवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में दूल्हा-दुल्हन समेत उनके परिजन कुल 40 लोग सवार थे। यह वाहन वनांचल ब्लॉक भरतपुर से खड़गवां स्थित चनवारीडांड़ मंदिर की ओर जा रहा था।

बंद रेलवे फाटक से टकराई बस

रात लगभग 11 बजे बस के बंद रेलवे फाटक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी व चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही नागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को बाहर निकालकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नागपुर भेजा गया।

15 लोग घायल, रात में ही मिली छुट्टी

दुर्घटना में 12 महिलाएं और 3 पुरुष घायल हुए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद उसी रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

दूसरे वाहन से विवाह स्थल भेजे गए यात्री

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय अमला घटनास्थल और अस्पताल पहुंचा। व्यवस्थापकों ने वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर दूल्हा-दुल्हन सहित सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से सामूहिक विवाह स्थल पहुंचाया।

--------------