*कुनकुरी में शहर में घुसा हाथी, महा गिरजाघर, होली क्रॉस हॉस्पिटल, लोयोला कॉलेज ओर स्कूल परिसर में मचाई तबाही; जनहानि नहीं*

लोक सीजी न्यूज/ जशपुर, 11 अक्टूबर, जंगल से ग्रामीण क्षेत्र होते हुए एक दंतैल हाथी रविवार सुबह करीब 6 बजे कुनकुरी नगर में घुस आया। हाथी ने नवाटोली से लेकर चर्च रोड तक जमकर उत्पात मचाया और कई जगहों पर बाउंड्रीवॉल व गेट तोड़ दिए। 

       जंगली हाथी कुनकुरी के विख्यात महागिरजाघर, होली क्रॉस हॉस्पिटल और मिशन सकूल ओर लोयोला कॉलेज परिसर में घुस गया जिससे समूचा इलाका दहशत में आ गया। वो तो गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

कई जगहों पर नुकसान, तालाब में नहाकर जंगल की ओर निकला

जानकारी के अनुसार, हाथी ने नवाटोली स्थित फर्नीचर कारखाने, निर्मला स्कूल, महागिरजा चर्च और होलीक्रॉस अस्पताल की बाउंड्रीवॉल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद चर्च रोड स्थित एक घर और पुराने पोस्ट ऑफिस के पास भी दीवारें तोड़ीं। हाथी लोयोला कॉलेज और वन विभाग की नर्सरी होते हुए छठघाट तालाब पहुंचा। यहां से जंगल की ओर निकल गया।

चर्च डे और नवाखानी पर्व के कारण थी नगर में भीड़

घटना के दौरान चर्च डे और मसीह समुदाय का नवाखानी पर्व होने के कारण शहर में काफी भीड़ थी। ऐसे में हाथी का नगर में प्रवेश करना बड़े हादसे का कारण बन सकता था। पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए लोगों को हाथी से दूर रहने की समझाइश दी।

वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

हाथी के नगर में घुसने की जानकारी समय रहते क्यों नहीं मिल सकी, इसको लेकर वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी। फिलहाल टीम हाथी की गतिविधियों और उसकी दिशा पर नजर रख रही है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।