एनएच 43 पर भीषण सड़क हादसे में युवक युवती की दर्दनाक मौत सड़क किनारे खड़े मालवाहक से टकराई तेज़ रफ़्तार बाइक

एनएच 43 पर भीषण सड़क हादसे में युवक युवती की दर्दनाक मौत सड़क किनारे खड़े मालवाहक से टकराई तेज़ रफ़्तार बाइक

एनएच 43 पर भीषण सड़क हादसे में युवक युवती की दर्दनाक मौत   सड़क किनारे खड़े मालवाहक से टकराई तेज़ रफ़्तार बाइक
हादसे में टुकड़े टुकड़े हुई बाइक

एनएच 43 पर भीषण सड़क हादसे में युवक युवती की दर्दनाक मौत 

सड़क किनारे खड़े मालवाहक से टकराई तेज़ रफ़्तार बाइक

लोक सीजी न्यूज़ / जशपुरनगर 19 नवम्बर 2025 :- गुमला- कटनी एनएच 43 सड़क पर अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ के बीच पटना थाना क्षेत्र के ग्राम महोरा में रविवार की देर शाम बाइक सवार युवक व किशोरी मालवाहक वाहन से टकरा गए। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक काफी तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था, इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह वाहन से टकरा गया। हादसे में युवक व किशोरी की मौत से उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

               घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेंगनी निवासी यज्ञ सिंह पिता प्रताप सिंह (18) अपनी बाइक पर ग्राम छोटे झूमर निवासी मनीषा सिंह पिता कृष्णा सिंह (16) को बैठाकर रविवार की शाम तेज रफ्तार में जा रहा था।

सड़क किनारे खड़े मालवाहक वाहन से टकरा गई बाइक

दोनों रात करीब 8 बजे अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ नेशनल हाइवे पर ग्राम महोरा के पास पहुंचे ही थे कि, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े माल वाहक वाहन से टकरा गई। अकस्मात हुए इस हादसे में युवक व किशोरी हवा में उछलते हुए सिर के बल सडक़ पर जा गिरे। इससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। भीषण टक्कर से बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

       हादसे के बाद आस-पास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना पटना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों का शव जिला अस्पताल बैकुंठपुर भिजवाया। यहां मरच्यूरी में उनका शव रखा गया। सोमवार को पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक व किशोरी की मौत से परिजनों ही नहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

---------