*जंगल में गूंजी गोली की आवाज, और पकड़ा गया नाबालिग शिकारी* *जशपुर के दुलदुला वन परिक्षेत्र में जंगली सूअर के शिकार का खुलासा, चार आरोपी फरार*

*जंगल में गूंजी गोली की आवाज, और पकड़ा गया नाबालिग शिकारी*
*जशपुर के दुलदुला वन परिक्षेत्र में जंगली सूअर के शिकार का खुलासा, चार आरोपी फरार*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 9 जून 2026 : जशपुर वन विभाग की सतर्कता से दुलदुला वन परिक्षेत्र में अवैध शिकार के एक मामले का पर्दाफाश हुआ है। जंगल में जंगली सूअर का शिकार कर रहे आरोपियों की गतिविधियों की सूचना मिलने पर वन अमले ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसके चार साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। 
वन विभाग के अनुसार 6 जून को नियमित गश्त के दौरान आरएफ-703 परिसर में कर्मचारियों ने गोली चलने और कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनी। संदेह होने पर टीम ने जंगल के भीतर तलाश शुरू की। करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर जाने पर कुछ लोग दिखाई दिए। वनकर्मियों को देखकर चार युवक मौके से भाग निकले, जबकि एक नाबालिग को पकड़ लिया गया। उसके पास से देशी भरमार बंदूक बरामद की गई। 
मौके पर एक मृत जंगली सूअर भी मिला, जिसके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। वन विभाग ने शव और हथियार को जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है। पशु चिकित्सक की मौजूदगी में जंगली सूअर का पोस्टमार्टम कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। जंगल में गूंजी गोली की आवाज, वन विभाग ने दबोचा नाबालिग शिकारी
---------------