रात के खाने में नही मिली सब्जी तो गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट पीट कर ले ली जान

रात के खाने में नही मिली सब्जी तो गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट पीट कर ले ली जान

रात के खाने में नही मिली सब्जी तो गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट पीट कर ले ली जान

रात के खाने में नही मिली सब्जी तो गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट पीट कर ले ली जान

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 9 फरवरी 2026 : जशपुर जिले के थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम ढोठीपहाड़ी, कुरूम ढोढा में मंगलवार शाम हुई घरेलू तकरार एक दर्दनाक वारदात में बदल गई। सब्ज़ी पकाने की बात को लेकर हुए विवाद में आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा ने अपनी 6 माह की गर्भवती पत्नी कमला विश्वकर्मा की लकड़ी के डंडे से हत्या कर दी। घटना के बाद वह अपनी दो वर्षीय बच्ची को लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रार्थी जेठू विश्वकर्मा के अनुसार, कमला और आरोपी स्वदेश प्रेम संबंध में थे और साथ रहते थे। दोनों की दो वर्षीय बेटी है और घटना के समय कमला गर्भवती थी। जनवरी से यह परिवार बेलसुंगा में रह रहा था। करीब एक सप्ताह पहले स्वदेश पत्नी और बेटी को लेकर अपने नाना के घर ढोठीपहाड़ी आया था।

विवाद के बाद डंडे से हमला, मौके पर मौत

06 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे पति-पत्नी के बीच सब्ज़ी पकाने को लेकर बहस हुई। आरोप है कि गुस्से में स्वदेश ने पास रखा डंडा उठाकर कमला के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी बच्ची को लेकर भाग गया।

फॉरेंसिक जांच और शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि

नारायणपुर पुलिस ने मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर घटनास्थल निरीक्षण, शव पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टर की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में कमला की मौत का कारण गंभीर सिर की चोटें पाया गया, जो स्पष्ट रूप से हत्यात्मक था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(3) के तहत अपराध क्रमांक 14/2026 दर्ज किया गया।

आरोपी गिरफ्तार, 

पुलिस ने आरोपी को उसके गृह ग्राम ढोढ़ीबहार (चौकी दोकड़ा, जिला जशपुर) से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।