चोरी की रकम से दोस्तों को पिलाता था महंगी शराब
कियोस्क सेंटर संचालक के यहां से नगद एक लाख 20 हजार रुपए की चोरी करने के आरोपी, प्रभात खेस्स उर्फ लबद उम्र 19 साल निवासी बूढ़ाडांड़ थाना बगीचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
चोरी की रकम से दोस्तों को पिलाता था महंगी शराब
बस इसी एक सुराग से चोरी का आरोपी चढ़ा जशपुर पुलिस के हत्थे
जशपुरनगर, पड़ोस में रहने वाले कियोस्क सेंटर संचालक के यहां से नगद एक लाख 20 हजार रुपए की चोरी करने के आरोपी, प्रभात खेस्स उर्फ लबद उम्र 19 साल निवासी बूढ़ाडांड़ थाना बगीचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। जिले के थाना बगीचा में इसके विरूद्ध धारा 305(ए), 331(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले के प्रार्थी अविनाश कुमार गुप्ता निवासी बूढ़ाडांड ने पुलिस में की गई शिकायत में बताया कि 27 मई को रात्रि करीब 08ः00 बजे इसके कियोस्क शाखा सेंटर के अंदर प्रवेश कर बैग में रखे नगदी रकम रू. 1,20,000 /- (एक लाख बीस हजार रू.) को कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया है, बैग को वहीं फेक दिया है, प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना बगीचा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा तत्काल निरीक्षक संतलाल आयाम के नेतृत्व में टीम बनाया गया।
इस एक क्लू के सहारे आरोपी तक पहुंच गई पुलिस
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव का एक साधारण सा शराबी युवक इन दिनों रोज महंगी-महंगी शराब अपने दोस्तों को पिला रहा है, तथा अक्सर बाहर घूमने-फिरने जा रहा है, पैसा लूटा रहा है। इसी पर संदेह के आधार पर प्रमोद खेस्स को थाना लाकर बारीकी से पूछताछ करने पर बताया कि वह घटना दिनांक को किसी काम से पड़ोस के कियोस्क संचालक अविनाश गुप्ता के घर में गया था, उसी दौरान वह अविनाश गुप्ता को उस कमरा में रखे बैग से पैसा निकालते देखा था जिससे उसकी नियत खराब हो गई थी और मौका देखकर घर अंदर घुसकर बैग से पैसा निकालकर बैग को वही बाहर फेंक दिया था। आरोपी प्रमोद खेस की निशानदेही पर उससे बचे हुए 30,000 /- (तीस हजार रू.) को जप्त किया गया है, बाकी पैसा को वह शराब पीने, घूमने-फिरने एवं मौज-मस्ती में उड़ा देना बताया है।


