नाबालिग बच्चे को खेत के पेड़ में बांधकर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
प्रताडि़त करने वाले किसान का वीडियो के सोशल मीडिया में हुआ वायरल एसएसपी ने स्वयं संज्ञान में लेते हुए पत्थलगांव पुलिस को दिए थे जांच के आदेश
नाबालिग बच्चे को खेत के पेड़ में बांधकर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
प्रताडि़त करने वाले किसान का वीडियो के सोशल मीडिया में हुआ वायरल
एसएसपी ने स्वयं संज्ञान में लेते हुए पत्थलगांव पुलिस को दिए थे जांच के आदेश
जशपुरनगर/ लोक सीजी न्यूज. जिले के पत्थलगांव पुलिस ने बच्चे को खेत के पेड़ में बांधकर प्रताडि़त करने वाले आरोपी किसान को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आरोपी ने बच्चे को उसके खेत को नुकसान पहुंचाने व पुवाल में आग लगाने का आरोप लगाकर घटना को अंजाम दिया था।
आरोपी करमु राम मांझी, उम्र 35 वर्ष, ग्राम लाख झार, के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में बीएनएस की धारा 296, 115-2, 127-2 के तहत अपराध पंजीबद्ध व प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की गई।
शुक्रवार को सुबह थाना पत्थलगांव क्षेत्र में एक नाबालिग बच्चे को पेड़ में बांध कर पिटाई करने, का सोशल मीडिया से वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के द्वारा थाना पत्थलगांव को जांच हेतु निर्देशित किया गया था। पुलिस के द्वारा जांच तस्दीक पर पाया गया कि ग्राम लाखझार मांझीपारा निवासी बुधियारो बाई पति स्व. अमर साय मांझी उम्र 40 वर्ष के नाबालिग पुत्र को आरोपी करमू राम मांझी पिता स्व. गुलाब साय उम्र 35 वर्ष साकिन लाखझार मांझी पारा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर के द्वारा खेत में नुकसान करने व पुवाल जलाने का आरोप लगाते हुए रस्सी से पेड़ में बांधकर प्रताडि़त किया गया था।
जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। तथा पृथक से आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को 13 जून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर, शशि मोहन सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल न्यूज को संज्ञान में लेते हुए, पत्थलगांव पुलिस को जांच के आदेश दिए थे, बच्चे को प्रताडि़त करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और वैधानिक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
---------------------------------------------------------------------


