युवती से शादी करने का भरोषा देकर किया दुष्कर्म, पीडि़त युवती हुई गर्भवती तो मुकर गया पीडि़ता की रिेपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
युवती से शादी करने का भरोषा देकर किया दुष्कर्म, पीडि़त युवती हुई गर्भवती तो मुकर गया पीडि़ता की रिेपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
युवती से शादी करने का भरोषा देकर किया दुष्कर्म, पीडि़त युवती हुई गर्भवती तो मुकर गया
पीडि़ता की रिेपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 19 नवंबर 2025 :- जशपुर पुलिस ने जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी करने का भरोषा देकर युवती की अस्मत से खेलने के आरोपी युवक दशरथ यादव उम्र 29 वर्ष, निवासी कांसाबेल को बीएनएस की धारा 64-1, 69, व 351-2 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर 25 को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक 22 वर्षीय युवती ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत रहने वाला आरोपी युवक दशरथ यादव ने उससे शादी रचाने का भरोषा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जिससे पीडि़त प्रार्थिया गर्भवती हो गई, परंतु लोक लॉज व भय से उक्त घटना के संबंध में किसी को नहीं बताई। इस दौरान पीडि़त प्रार्थिया की शादी उनके घर वालों ने किसी अन्य युवक से कर दी, परंतु शादी के 6 माह में ही पीडि़त प्रार्थिया ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिससे उसके पति व ससुराल वालों के द्वारा पूछताछ करने पर, उन्हें घटना के संबंध में जानकारी दी। और फिर मामला पुलिस थाने तक पहुंची।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीडि़त युवती की रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा तत्काल थाना कुनकुरी दुष्कर्म की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व त्वरित कार्यवाही करते हुए कांसाबेल क्षेत्र से आरोपी दशरथ यादव उम्र 29 वर्ष को हिरासत में लिया गया।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी दशरथ यादव के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
वर्सन
कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है और ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
--------------------------------------------------------


