*रेत लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार इंजीनियर को मारी टक्कर, मनरेगा तकनीकी सहायक की मौत*

*रेत लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार इंजीनियर को मारी टक्कर, मनरेगा तकनीकी सहायक की मौत*

*रेत लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार इंजीनियर को मारी टक्कर, मनरेगा तकनीकी सहायक की मौत*
घटनास्थल पर खड़ा ट्रैक्टर और मृतक आशुतोष गुप्ता

*रेत लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार इंजीनियर को मारी टक्कर, मनरेगा तकनीकी सहायक की मौत*

लोक सीजी न्यूज नेटवर्क / जशपुर 16 मई 2026 : पड़ोसी जिले बलरामपुर के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांची-बदौली मेन रोड पर शुक्रवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवा इंजीनियर की मौत हो गई। तेज रफ्तार रेत लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार मनरेगा तकनीकी सहायक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल इंजीनियर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर के गांधीनगर निवासी आशुतोष गुप्ता (30) राजपुर जनपद पंचायत में मनरेगा तकनीकी सहायक के पद पर पदस्थ थे। शुक्रवार को वह बाइक से डकवा, करजी और उधवाकठरा पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का निरीक्षण करने जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम कुन्दीकला स्थित किसान सेवा केंद्र के पास सामने से आ रहे रेत लोड ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद एसडीएम ने पहुंचाया अस्पताल, पर नहीं बचाई जा सकी जान 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उसी समय रास्ते से गुजर रहे शंकरगढ़ एसडीएम अनमोल टोप्पो ने मानवता दिखाते हुए घायल आशुतोष गुप्ता को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल अंबिकापुर पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

युवा इंजीनियर की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन लगातार जारी है, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार रेत वाहनों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं।