तेज रफ्तार बस और बाइक की भिड़ंत में 2 युवकों की मौत

तेज रफ्तार बस और बाइक की भिड़ंत में 2 युवकों की मौत बाइक पर सवार होकर कुसमी घूमने आए तीन युवकों की बाइक की घर लौटने के दौरान बस से हो गई टक्कर

तेज रफ्तार बस और बाइक की भिड़ंत में 2 युवकों की मौत
इसी बस से हुई बाइक की सीधी टक्कर

तेज रफ्तार बस और बाइक की भिड़ंत में 2 युवकों की मौत

बाइक पर सवार होकर कुसमी घूमने आए तीन युवकों की बाइक की घर लौटने के दौरान बस से हो गई टक्कर

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 12 दिसंबर 2025. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी में तेज रफ्तार बस से बाइक सवार 3 युवकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत  हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

        हादसा नगर के कुसमी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम जनपद पंचायत कार्यालय के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही कुसमी थाना प्रभारी विरासत कुजूर, तहसीलदार एवं सीईओ मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई पूरी की।

एक बाइक पर सवार होकर कुसमी घूमने आए थे तीन युवक 

कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोतीनगर निवासी सुशील नगेशिया पिता कुंवर नगेशिया उम्र 18 वर्ष, उसपाल नगेशिया पिता चागुड़ नगेशिया उम्र 18 वर्ष और संजू नगेशिया उम्र 19 वर्ष बाइक क्रमांक सीजी 30 एफ -1944 से घूमने व निजी कार्य से शुक्रवार को कुसमी आए थे। देर शाम लगभग 6 बजे वे अपने गांव लौट रहे थे।

दोनो मृतकों की घटना स्थल पर ही मौत 

जैसे ही वे जनपद कार्यालय के आगे अंबिकापुर मुख्य मार्ग में बाबूनाथ साय के घर के समीप पहुंचे, तभी बगीचा से कुसमी की ओर आ रही तेज रफ्तार बस क्रमांक सीजी 14 जी 0136 सेे उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में गंभीर चोट लगने से सुशील नगेशिया और उसपाल नगेशिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।