गांजा तस्करी के मामले में फरार तीन आरोपियों, मां बेटा और बहू को सुंदरगढ़ ओडिशा से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस
गांजा तस्करी के मामले में फरार तीन आरोपियों, मां बेटा और बहू को सुंदरगढ़ ओडिशा से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस गांजा तस्करी के कुख्यात आरोपी के घर पर जब पुलिस की टीम ने मारा था छापा तो पुलिस की टीम के साथ बदसलूकी कर, घर में ताला जड़कर फरार हो गए थे आरोपी पुलिस ने घर का ताला तुड़वाकर सोफे के नीचे, कूलर के अंदर और वाहनों में छुपा कर रखें 16 किलो गांजा किया था बरामद
गांजा तस्करी के मामले में फरार तीन आरोपियों, मां बेटा और बहू को सुंदरगढ़ ओडिशा से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस
गांजा तस्करी के कुख्यात आरोपी के घर पर जब पुलिस की टीम ने मारा था छापा तो पुलिस की टीम के साथ बदसलूकी कर, घर में ताला जड़कर फरार हो गए थे आरोपी
पुलिस ने घर का ताला तुड़वाकर सोफे के नीचे, कूलर के अंदर और वाहनों में छुपा कर रखें 16 किलो गांजा किया था बरामद
लोक सीजी न्यूज़/जशपुर/11 अक्टूबर 25 :- घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25.08.25 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुकरगांव निवासी आरोपी राम प्रताप यादव, जो कि निगरानी बदमाश है, अवैध रूप से गांजा तस्करी के कारोबार में संलिप्त है, व अपने घर में बिक्री के लिए, गांजा को छुपाकर रखा है।
इस सूचना पर बागबहार पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर, पुलिस टीम के साथ निगरानी बदमाश की चेकिंग हेतु, ग्राम कुकरगांव, मोहनीपुरी, में आरोपी रामप्रताप यादव के घर रवाना हुए।
आरोपियों ने जांच के लिए गई पुलिस की टीम के किया था वाद विवाद
पुलिस जब निगरानी चेकिंग हेतु आरोपी राम प्रताप के घर पहुंची, तो राम प्रताप व उनके परिजनों के द्वारा , पुलिस को देख, जबरन पुलिस के साथ वाद विवाद करते हुए, अपने घर को ताला मारकर, फरार हो गए थे। पुलिस को संदेह होने पर, पुलिस के द्वारा विधिवत ताला तुड़वाकर जब घर के तलाशी ली गई।
घर के सोफा कूलर और वाहनों में छुपा कर रखा था गांजा
आरोपियों ने अपने घर में सोफे के नीचे , कूलर के अंदर व आंगन में खड़ी सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG14MD 5804 में प्लास्टिक की पोलीथीन में बांध कर छिपाकर रखा हुआ,16 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला था। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 04 लाख 50 हजार रुपए है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित, तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन व एक स्कूटी को भी जप्त किया है।
आरोपियों के ओडिशा में छिपे होने की मिली थी पुख्ता सूचना
10.10.25 को पुलिस को मुखबीर से पता चला कि उक्त आरोपिगण जिला सुन्दरगढ़ ओडिशा स्थित एक ग्रामीण क्षेत्र वलींगा में छिपे हुए हैं। जिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल थाना बागबहार की पुलिस टीम के द्वारा सुंदरगढ़ उड़ीसा, जाकर, ग्राम वलींगा से उक्त तीनों फरार आरोपियों को हिरासत में लेकर वापस लाया गया। गिरफ्तार आरोपियो के नाम हैं, 1. नूरपति यादव, उम्र 27 वर्ष, 2. गुलाबी उर्फ गुलापी यादव, उम्र 42 वर्ष, 3.शांति उर्फ़ नूरो बाई, उम्र 24 वर्ष। सभी निवासी ग्राम कुकरगांव, मोहनीपुरी, थाना बागबहार, जिला जशपुर (छ ग)।
वर्सन
पुलिस ने बागबहार क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, उसकी पतासाजी की जा रही है।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।


