भतीजे ने चाचा की फावड़ा से ताबड़तोड़ वार कर की निर्मम हत्या फिर खुद भी कुंए में कूद कर दे दी जान
भतीजे ने चाचा की फावड़ा से ताबड़तोड़ वार कर की निर्मम हत्या फिर खुद भी कुंए में कूद कर दे दी जान
भतीजे ने चाचा की फावड़ा से ताबड़तोड़ वार कर की निर्मम हत्या
फिर खुद भी कुंए में कूद कर दे दी जान
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 20 दिसंबर 2025 : सरगुजा संभाग के कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमगहना में आज एक युवक ने दिनदहाड़े अपने चाचा की फावड़ा से ताबड़तोड़ प्रहार कर पहले तो हत्या कर दी, इसके बाद वह अपने घर पहुंचा और पास ही स्थित कुएं में कूद गया। जब उसे बाहर निकाला गया तो उसकी भी मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि आरोपी की कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। और तो और चाचा उसके इलाज में आर्थिक रूप से सहयोग भी कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना से गांव में शोक की लहर है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरगुजा संभाग के कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमगहना के जूनापारा निवासी उपेंद्र नारायण यादव 60 वर्ष किराना दुकान चलाता था। शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी दुकान के सामने दीवार पर बैठा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला उसका भतीजा कौशल बरगाह 35 वर्ष वहां फावड़ा लेकर पहुंचा। चाचा कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसने उसके सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। आस-पास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया।
चाचा की हत्या के बाद भतीजे ने भी कुएं में कूद कर दे दी जान
चाचा की हत्या करने के बाद आरोपी भतीजा भागता हुआ अपने घर पहुंचा। यहां फावड़ा रखने के बाद घर से कुछ दूर स्थित पुराने कुएं में कूद गया। यह देख गांव के लोग कुएं के पास पहुंचे और आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया। इस दौरान उसकी भी मौत हो चुकी थी। गांव वालों ने बताया कि आरोपी की कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।


