*जशपुर में पदस्थ राजीव गांधी शिक्षा मिशन के सहायक परियोजना समन्वयक राजेश अम्बष्ट और श्यामलाल साहू गिरफ्तार*
*जशपुर में पदस्थ राजीव गांधी शिक्षा मिशन के सहायक परियोजना समन्वयक राजेश अम्बष्ट और श्यामलाल साहू गिरफ्तार* *हाइवा रोककर पिस्टल से हवाई फायर, फिर चालक से मारपीट कर मोबाइल लूटने के आरोप*
*जशपुर में पदस्थ राजीव गांधी शिक्षा मिशन के सहायक परियोजना समन्वयक राजेश अम्बष्ट और श्यामलाल साहू गिरफ्तार*
*हाइवा रोककर पिस्टल से हवाई फायर, फिर चालक से मारपीट कर मोबाइल लूटने के आरोप*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर, 19 सितम्बर 2026 :- जशपुर के राजीव गांधी शिक्षा, मिशन समग्र शिक्षा में पदस्थ सहायक परियोजना समन्वयक राजेश अम्बष्ट और श्यामलाल साहू को सूरजपुर पुलिस ने, खड्गवा थाना क्षेत्र में हाईवा चालक के साथ मारपीट करने, अपने लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर करने और चालक का मोबाइल लूटने के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के रामेश्वरपुर मोड़ के पास खड़गवां कला के जंगल में हाइवा चालक को ओवरटेक कर रास्ता रोकने, पिस्टल से हवाई फायर करने, मारपीट और मोबाइल लूटने के मामले में चौकी खड़गवां पुलिस ने राजेश अम्बष्ट और श्यामलाल साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, कार, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम तेलईमुड़ा थाना रामानुजनगर निवासी शिवप्रसाद विश्वकर्मा 18 सितंबर को बरियों से हाइवा वाहन में गिट्टी लेकर भटगांव जा रहा था। शाम करीब 6:30 बजे रामेश्वरपुर मोड़ के पास कार क्रमांक सीजी 14 एमयू 7274 ने हाइवा को ओवरटेक कर रास्ता रोक दिया। कार में सवार राजेश अम्बष्ट और श्यामलाल साहू ने चालक को नीचे उतरने के लिए कहा। शिकायत के मुताबिक चालक के नीचे नहीं उतरने पर राजेश अम्बष्ट ने कार से पिस्टल निकालकर हवाई फायर किया।
इसके बाद हाइवा ठीक से नहीं चलाने की बात कहते हुए चालक का कॉलर पकड़कर मारपीट की गई। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने चालक का मोबाइल भी ले लिया। शिकायत पर पुलिस ने धारा 309(6) बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन एवं एसडीओपी प्रतापपुर अनूप एक्का के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने दबिश देकर राजेश कुमार अम्बष्ट (54) निवासी दीनदयाल कॉलोनी जशपुर और श्यामलाल साहू (56) निवासी नावाटोली महाराजा चौक जशपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की गई। जांच में पिस्टल राजेश अम्बष्ट के नाम पर लाइसेंसी पाई गई। पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फायर किए गए दो कारतूस भी बरामद किए।
पुलिस ने आरोपियों के पास से कार, लाइसेंसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस और पिस्टल का लाइसेंस जब्त किया है।