*वीडियो कॉल में युवती का बनाया निजी क्षणों का वीडियो और कर दिया वायरल, आरोपी युवक दिल्ली से गिरफ्तार*
*वीडियो कॉल में युवती का बनाया निजी क्षणों का वीडियो और कर दिया वायरल, आरोपी युवक दिल्ली से गिरफ्तार* *4Fun एप से हुई थी पहचान, व्हाट्सऐप पर निजी वीडियो वायरल करने का आरोप*
*वीडियो कॉल में युवती का बनाया निजी क्षणों का वीडियो और कर दिया वायरल, आरोपी युवक दिल्ली से गिरफ्तार*
*4Fun एप से हुई थी पहचान, व्हाट्सऐप पर निजी वीडियो वायरल करने का आरोप*
लोक सीजी न्यूज/जशपुर, 3 अक्टूबर। निजी फोटो और वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में जशपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी शोवित उर्फ शोभित कुशवाहा (24) को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की आरोपी से अप्रैल 2024 में 4Fun एप के जरिए पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सऐप पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान पीड़िता की निजी तस्वीरों और वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली और बाद में उसे व्हाट्सऐप ग्रुप में प्रसारित कर दिया।
आरोपी पर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की धारा 79, 351 और आईटी एक्ट की धारा 67, 67(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
दिल्ली में मिली लोकेशन, पकड़कर जशपुर ले आई पुलिस
विवेचना के दौरान आरोपी के दिल्ली में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस की विशेष टीम वहां पहुंची और उसे हिरासत में लेकर जशपुर लाई। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल का अवलोकन कर आवश्यक स्क्रीनशॉट और पंचनामा तैयार किया।
पुलिस के मुताबिक पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस की अपील: ऑनलाइन माध्यम से निजी फोटो-वीडियो के दुरुपयोग, ब्लैकमेलिंग या धमकी की स्थिति में चुप न रहें और तत्काल पुलिस को सूचना दें।