*शिकार के लिए ग्रामीणों द्वारा बिछाई गई विद्युत तार की चपेट में आकर हुई थी हाथी की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार

*शिकार के लिए ग्रामीणों द्वारा बिछाई गई विद्युत तार की चपेट में आकर हुई थी हाथी की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार

*शिकार के लिए ग्रामीणों द्वारा बिछाई गई विद्युत तार की चपेट में आकर हुई थी हाथी की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार
सबूत के साथ गिरफ्तार किए गए ग्रामीण

*बिग ब्रेकिंग न्यूज़*

*शिकार के लिए ग्रामीणों द्वारा बिछाई गई विद्युत तार की चपेट में आकर हुई थी हाथी की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार*

*जंगल में 1 किलोमीटर तक बिछाया था करंट प्रवाहित तार का जाल; अन्य संदिग्धों की तलाश जारी*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर, 25 सितम्बर 2026 :- गुरुवार सुबह जशपुर के दुलदुला वन परिक्षेत्र के ग्राम ढोढीआरा के समीप अवैध रूप से बिछाए गए विद्युत तार की चपेट में आने से जंगली हाथी की मौत के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

          प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जंगली सूअर समेत अन्य वन्यजीवों के शिकार के उद्देश्य से जंगल में विद्युत तार बिछाकर उसमें करंट प्रवाहित किया गया था। मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।
            वन विभाग के अनुसार 24 सितंबर की सुबह करीब 8.30 बजे दुलदुला वन परिक्षेत्र के ग्राम ढोढीआरा के समीप एक जंगली हाथी की मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वन अमला और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मृत हाथी का पता लगाया गया। इसके बाद क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए साक्ष्य जुटाने और जांच शुरू की गई।

             घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने पुलिस विभाग के डॉग स्क्वायड की मदद ली। तलाशी के दौरान जंगल और खेतों की सीमा से करीब एक किलोमीटर तक विद्युत तार बिछा मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका सामने आई कि खेतों में आने वाले जंगली सूअर अथवा अन्य वन्यजीवों के शिकार के लिए तार में करंट प्रवाहित किया गया था। मौके से विद्युत तार सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई।

        जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से अलग-अलग पूछताछ की गई। प्राप्त जानकारी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वन विभाग की टीम ने ग्राम पहोनी के निवासी सिलेदार और रूपेश को पकड़ा। दोनों से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। मामले में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद वैधानिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
प्रारंभिक पूछताछ में करीब 11 लोगों के संगठित समूह की संलिप्तता से जुड़ी जानकारी सामने आई है।