लंबे समय से झारखंड से शराब लाकर खपा रहा था गांव में ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बाद आबकारी विभाग ने मारा छापा, तो 30 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी

लंबे समय से झारखंड से शराब लाकर खपा रहा था गांव में 

ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बाद आबकारी विभाग ने मारा छापा, तो 30 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी

लोक सीजी न्यूज/ जशपुरनगर, 25 मार्च 2026 : जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है।

       आलम यह है कि अवैध शराब के कारोबार से बिगड़ते सामाजिक ताना-बाना से परेशान होकर ग्रामीण खुद इसकी शिकायत करने सामने आ रहे हैं, लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग इक्का दुक्का कार्रवाई कर इस गोरख धंधे पर पर्दा डालने का काम कर रहे हैं। होली के ठीक पहले, एक बार कार्रवाई हुई फिर नशे का सारा गोरखधंधा अपनी पटरी पर धड़ल्ले से चल रहा है।

       ऐसे ही एक मामले में लगातार शिकायतों के बाद आखिरकार आबकारी वृत्त पत्थलगांव की टीम ने 24 मार्च को सेन्दरीबहार क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को उसके आवास से 30.800 लीटर देशी मदिरा के साथ गिरफ्तार किया गया।

जांच में पाया गया कि आरोपी उक्त शराब को झारखंड से विक्रय के उद्देश्य से लाया था। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया गया है।