*एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता अनिमेष कुजूर का कुनकुरी में भव्य स्वागत*

*एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता अनिमेष कुजूर का कुनकुरी में भव्य स्वागत* *बाइक रैली और आतिशबाजी से गूंजा शहर, जय स्तंभ चौक पर फूल-मालाओं से हुआ अभिनंदन*

*एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता अनिमेष कुजूर का कुनकुरी में भव्य स्वागत*

*एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता अनिमेष कुजूर का कुनकुरी में भव्य स्वागत*

*बाइक रैली और आतिशबाजी से गूंजा शहर, जय स्तंभ चौक पर फूल-मालाओं से हुआ अभिनंदन*

लोक सीजी न्यूज/जशपुर, 24 अक्टूबर: एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर जशपुर जिले का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय एथलीट अनिमेष कुजूर का शनिवार, 24 अक्टूबर को कुनकुरी में भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर बाइक रैली निकाली गई। आतिशबाजी और जयकारों के बीच जय स्तंभ चौक पर लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

अनिमेष अपने पिता अमृत कुजूर और माता रीना कुजूर के साथ कुनकुरी पहुंचे। स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत गिनाबहार अटल चौक से हुई। बाइक रैली बाजार डांड रोड होते हुए बस स्टैंड पहुंची और फिर मेन रोड से जय स्तंभ चौक पहुंची। यहां आयोजित समारोह में स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान अनिमेष ने सभा को संबोधित कर लोगों से मिले स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताया। उनकी उपलब्धि से जिले में गर्व का माहौल है। अनिमेष की सफलता क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्रेरित कर रही है।