दौड़काचौरा में कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दो लोग गंभीर घायल कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
दौड़काचौरा में कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दो लोग गंभीर घायल कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
???? ब्रेकिंग न्यूज़ | जशपुर
दौड़काचौरा में कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दो लोग गंभीर घायल
कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
लोक सीजी न्यूज/जशपुरनगर: अभी-अभी जशपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दौड़का चौरा के पास, नेशनल हाईवे 43 सड़क पर कार और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की पहचान जशपुर निवासी राजू गुप्ता के रूप में बताई जा रही है।
???? तेज रफ्तार के चलते हुआ हादसा, मौके पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग और डायल 112 की टीम
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक गम्हरिया की ओर से गुमला की तरफ जा रहा था, जबकि कार गुमला की ओर से गम्हरिया की तरफ आ रही थी। इसी दौरान दौड़का चौरा के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग और डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य करते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल जशपुर पहुंचाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
नोट: यह समाचार उपलब्ध प्रारंभिक सूचना के आधार पर तैयार किया गया है। दुर्घटना के कारणों और घायलों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।