*एनएच 43 पर चलते ट्रक पर गिरा विशाल साल का पेड़, केबिन चकनाचूर; चालक गंभीर घायल*

*सिलफिली के पास NH-43 पर हुआ हादसा, पुलिस ने रेस्क्यू कर चालक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर किया रेफर*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 21 जुलाई 2026 : कटनी-गुमला नेशनल हाईवे-43 पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलफिली के पास चलते ट्रक पर अचानक साल (सरई) का विशाल पेड़ गिर पड़ा। पेड़ सीधे ट्रक के केबिन पर गिरने से आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल होकर केबिन में ही फंस गया।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रक से बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल घायल चालक की पहचान और उसके पते की जानकारी नहीं मिल सकी है।

जानकारी के अनुसार नया ट्रक लेकर चालक मंगलवार सुबह अंबिकापुर से सूरजपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिलफिली के पास अचानक सड़क किनारे खड़ा विशाल साल का पेड़ ट्रक पर आ गिरा। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।