*अंबिकापुर में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान मामा-भांजी की डूबकर मौत*
*अंबिकापुर में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान मामा-भांजी की डूबकर मौत*
*अंबिकापुर में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान मामा-भांजी की डूबकर मौत*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 25 अप्रैल 2026 : अंबिकापुर शहर से लगे मेन्ड्राकला क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने गए मामा और भांजी की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है, वहीं घुटरापारा मोहल्ले में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी 11 वर्षीय सिम्मी सोनी अपनी मां के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने अंबिकापुर स्थित अपने नानी के घर आई थी। शनिवार दोपहर वह अपने मामा विनीत सोनी (37 वर्ष) और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने गई थी।
बच्चों को बचाया, भांजी को बचाने में चली गई जान; अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
नहाने के दौरान सिम्मी और विनीत सोनी के बेटे-बेटी गहरे पानी में चले गए। विनीत ने हिम्मत दिखाते हुए अपने दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद वह भांजी को बचाने के लिए दोबारा नदी में उतरा, लेकिन तब तक सिम्मी डूब चुकी थी। इसी दौरान विनीत भी गहरे पानी में फंस गया और दोनों की डूबने से मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
------------------


