पीएमश्री केवी जशपुर के दो छात्र शाहनवाज आलम और सम्यक जैन राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में लेंगे भाग
पीएमश्री केवी जशपुर के दो छात्र शाहनवाज आलम और सम्यक जैन राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में लेंगे भाग चेन्नई में 28 अगस्त से 2 सितंबर के बीच होने वाले राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व
पीएमश्री केवी जशपुर के दो छात्र शाहनवाज आलम और सम्यक जैन राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में लेंगे भाग
चेन्नई में 28 अगस्त से 2 सितंबर के बीच होने वाले राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज.. जशपुर से पहली बार पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय जशपुर के दो छात्र शाहनवाज आलम और सम्यक जैन राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। दोनो छात्र 20से 25अगस्त तक रायपुर में रास्ट्रीय कोचिंग कैम्प में भाग लेंगे और 25 अगस्त को छत्तीसगढ़ राज्य की 14 सदस्यीय दल के साथ चेन्नई रवाना होंगे, जहां पर 28 अगस्त से 02 सितंबर के बीच होने वाले, राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
शाहनवाज आलम जशपुर के जाने माने फुटबॉल प्रशिक्षक सरफराज आलम के पुत्र हैं और सम्यक जैन शहर के कांट्रेक्टर संदीप जैन के पुत्र हैं। दोनो ही छात्रों ने रायपुर में अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करके पहली बारअपने दम पर जशपुर से टेबल टेनिस खेल में राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का गौरव प्राप्त किया है। दोनों ही छात्र पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय जशपुर के 11वीं क्लास के छात्र हैं। दोनों ही छात्र अपने प्रशिक्षक के साथ 20 तारीख की रात में रायपुर के लिए रवाना होंगे


