*18.75 लाख की मोबाइल चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार* *CCTV फुटेज से मिली सफलता, 47 मोबाइल, बाइक और नकदी बरामद; एक आरोपी फरार*

*18.75 लाख की मोबाइल चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार*

*CCTV फुटेज से मिली सफलता, 47 मोबाइल, बाइक और नकदी बरामद; एक आरोपी फरार*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 24 जुलाई 2026 : जिला के बगीचा बस स्टैंड में स्थित कैपिटल मोबाइल शॉप में हुई करीब 18.75 लाख रुपए की मोबाइल चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बालिग और तीन विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47 मोबाइल फोन, 600 रुपए नकद और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की यामाहा एमटी बाइक जब्त की है।

21-22 जुलाई की रात दुकान का ताला तोड़कर 93 मोबाइल चोरी किए गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। बालिग आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि तीनों विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया। पुलिस ने बताया कि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है और शेष मोबाइलों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।