सामाजिक सौहार्द की मिसाल बने चंद्रशेखर अग्रवाल, सर्व आदिवासी समाज ने किया सम्मान*

सामाजिक सौहार्द की मिसाल बने चंद्रशेखर अग्रवाल, सर्व आदिवासी समाज ने किया सम्मान*

*सामाजिक सौहार्द की मिसाल बने चंद्रशेखर अग्रवाल, सर्व आदिवासी समाज ने किया सम्मान*

*विश्व आदिवासी दिवस पर हाई स्कूल मैदान में शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित*

*राजेश अग्रवाल की कलम से..✍????*

लोक सीजी न्यूज / पत्थलगांव 9 अगस्त 2026 - क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करने वाले, शहर के चंद्रशेखर अग्रवाल (चमरू) का विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा सम्मान किया गया। हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने उन्हें शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

चंद्रशेखर अग्रवाल लंबे समय से क्षेत्र में आयोजित होने वाली विभिन्न समाजों की धार्मिक रैलियों एवं शोभायात्राओं के दौरान नि:स्वार्थ भाव से जलपान सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराते आ रहे हैं। उनके इस प्रयास को सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

सम्मान समारोह के दौरान सर्व आदिवासी समाज के हजारों युवक-युवतियों के साथ समाज के संरक्षक, पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन मौजूद रहे। सम्मान प्राप्त करने के बाद चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में निवासरत विभिन्न समाजों द्वारा समय-समय पर आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहयोग करना उनके लिए सेवा का माध्यम है। किसी भी समाज की रैली या शोभायात्रा में सहयोग करते समय उनका उद्देश्य किसी प्रकार का स्वार्थ नहीं, बल्कि आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न समाजों के मंचों से पूर्व में भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है, लेकिन विश्व आदिवासी दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा मिला सम्मान उनके लिए बेहद गौरवान्वित करने वाला पल है। उन्होंने इस सम्मान के लिए सर्व आदिवासी समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक एकता और भाईचारे की यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।