कुमार साहब जैसे करिश्माई व्यक्तित्व सदियों में एक बार जन्म लेते हैं : मुख्यमंत्री साय*

कुमार साहब जैसे करिश्माई व्यक्तित्व सदियों में एक बार जन्म लेते हैं : मुख्यमंत्री साय*

*कुमार साहब जैसे करिश्माई व्यक्तित्व सदियों में एक बार जन्म लेते हैं : मुख्यमंत्री साय*

*जूदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें समर्पित कविता का किया विमोचन*

लोक सीजी न्यूज / रायपुर/जशपुरनगर 14 अगस्त  2026 :- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जशपुर राज परिवार के सदस्य स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि के अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित अपने निवास में उन्हें समर्पित कविता का विमोचन किया। यह कविता जूदेव की बड़ी बहू एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव ने लिखी है।

कविता का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कुमार साहब जैसे करिश्माई व्यक्तित्व वाले जनप्रतिनिधि सदियों में एक बार जन्म लेते हैं। यह हम सभी का सौभाग्य है कि हमें उनके नेतृत्व में काम करने और उनसे सीखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव की प्रेरणा से ही उन्होंने राजनीति में कदम रखा और विधायक व सांसद रहते हुए मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जूदेव ने सनातन धर्म की रक्षा के साथ समाज के हर वर्ग के विकास और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आजीवन संघर्ष किया। प्रियंवदा सिंह जूदेव द्वारा लिखी गई कविता नई पीढ़ी को दिलीप सिंह जूदेव के व्यक्तित्व और कार्यों से परिचित कराने के साथ उन्हें समाज के लिए काम करने की प्रेरणा देगी।

जनभावना को शब्दों में पिरोया : प्रियंवदा

प्रियंवदा सिंह जूदेव ने कहा कि उन्होंने पिता समान ससुर स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के सानिध्य में बिताए समय और उनके निधन के बाद जशपुर से लेकर पूरे देश में देखने-सुनने को मिली जनभावना को कविता के रूप में शब्दों में पिरोया है।

उन्होंने कहा कि 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी लोग दिलीप सिंह जूदेव को उसी आत्मीयता और सम्मान के साथ याद करते हैं। उनके प्रति लोगों का जुड़ाव ही जशपुर राज परिवार की असली पूंजी है। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए राज परिवार जनता की सेवा के लिए सदैव कृतसंकल्पित है।