*केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय का कड़ा प्रहार* *"बच्चों के हित और राष्ट्रहित सर्वोपरि, कांग्रेस छात्रों के भविष्य पर राजनीति बंद करे"*

सालिक साय

*केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय का कड़ा प्रहार*

*"बच्चों के हित और राष्ट्रहित सर्वोपरि, कांग्रेस छात्रों के भविष्य पर राजनीति बंद करे"*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 26 जुलाई  2026 :- जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढ़ी और विद्यार्थियों का भविष्य है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी विषय पर नैतिक जिम्मेदारी बनती है तो भाजपा उससे पीछे नहीं हटती। यही कारण है कि भाजपा नेतृत्व हमेशा बच्चों के हित, राष्ट्रहित और पारदर्शी व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

सालिक साय ने कहा कि मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। दोषियों को कठोर दंड दिलाने और परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार सुधार कर रही है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस छात्रों के भविष्य को राजनीतिक हथियार बनाने का प्रयास कर रही है, जबकि भाजपा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कानूनी प्रक्रिया निष्पक्ष ढंग से पूरी हो और निर्दोष विद्यार्थी किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी में न उलझें।सालिक साय ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उठाए गए निर्णायक कदमों से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के साथ पूरा न्याय होगा तथा भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा।