*जशपुर में ऑपरेशन शंखनाद: 55 किलो गौवंश का मांस जब्त, 10 आरोपी हिरासत में* *कोतबा पुलिस की कार्रवाई, बाइक, हथियार और 2 हजार रुपए भी जब्त; न्यायिक रिमांड की तैयारी*
*जशपुर में ऑपरेशन शंखनाद: 55 किलो गौवंश का मांस जब्त, 10 आरोपी हिरासत में* *कोतबा पुलिस की कार्रवाई, बाइक, हथियार और 2 हजार रुपए भी जब्त; न्यायिक रिमांड की तैयारी*
*जशपुर में ऑपरेशन शंखनाद: 55 किलो गौवंश का मांस जब्त, 10 आरोपी हिरासत में*
*कोतबा पुलिस की कार्रवाई, बाइक, हथियार और 2 हजार रुपए भी जब्त; नगर में आरोपियों का निकाला जुलूस*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 26 जुलाई 2026 :- जशपुर जिले के कोतबा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 किलो गौवंश का मांस बरामद किया है। मामले में 10 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, टांगी, छुरी, रस्सी और गौमांस बिक्री से प्राप्त 2 हजार रुपए भी जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर बैगाबहार बरगोड़ा क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। मौके से रंजीत एक्का की मोटरसाइकिल से गौवंश का मांस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गौवंश का वध करने की बात स्वीकार की।
इन सभी आरोपियों पर अपराध दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों, राकेश तिर्की, मेघनाथ तिर्की , विनय तिग्गा , अमलेश तिग्गा, हीरालाल तिर्की सभी निवासी बैगाबहार तथा मनमोहन तिग्गा, अब्राहम कुजूर निवासी रोकबहार व हाईस्कूल पारा कोतबा के संजय तिग्गा, और अनूप भगत के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी जशपुर लाल उमेद सिंह ने कहा कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।


