पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से, जशपुर में एक बार फिर लौट आई कड़ाके की ठंड

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से, जशपुर में एक बार फिर लौट आई कड़ाके की ठंड

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से, जशपुर में एक बार फिर लौट आई कड़ाके की ठंड

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से, जशपुर में एक बार फिर लौट आई कड़ाके की ठंड

लोक सीजी न्यूज / जशपुर नगर 23 जनवरी 2026 :- वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने से, जशपुर सहित पूरे सरगुजा संभाग में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई है। 

          दो दिन पहले जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच जाने से लोगों को शीतलहर से राहत मिल रही थी, वहीं बुधवार की रात तापमान गिरकर 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक बार फिर लोग ठंड की चपेट में आ गए हैं। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि इसका असर 2-3 दिनों तक रह सकता है।

         इस संबंध में मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से क्षेत्र में सर्द हवाओं का प्रवेश शुरु हो गया है, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।    मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इसका प्रभाव आगामी 2 से 3 दिनों तक बना रहेगा। इसके बाद तापमान में पुन: वृद्धि हो सकती है। 

50 दोनो तक 10 डिग्री से कम रहा जशपुर का न्यूनतम तापमान

इस ठंड के मौसम में जशपुर में लगातार 50 दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा, जिससे क्षेत्र शीतलहर की चपेट में रहा।दो-तीन दिन पहले मौसम में हल्का सुधार देखने को मिला था और न्यूनतम तापमान बढक़र 10 डिग्री के पार पहुंच गया था, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है।

बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान गिरने से रातें खास तौर पर ठंडी हो गई हैं। बता दें कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान बढक़र 11 डिग्री तक पहुंच गया था।

वर्सन 

पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पडऩे से पहले न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, लेकिन अब इसके पुन: सक्रिय होने से सर्द हवाएं क्षेत्र में प्रवेश कर रही हैं। इसी कारण तापमान में गिरावट आई है। 

एएम भट्ट, मौसम वैज्ञानिक।

------------------------