*कुनकुरी में कौशल्या साय ने दिखाई हेलमेट जागरूकता रैली को हरी झंडी, लोगों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ*
*कुनकुरी में कौशल्या साय ने दिखाई हेलमेट जागरूकता रैली को हरी झंडी, लोगों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ*
*कुनकुरी में कौशल्या साय ने दिखाई हेलमेट जागरूकता रैली को हरी झंडी, लोगों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ*
लोक सीजी न्यूज/ जशपुर/कुनकुरी 8 मई : सड़क सुरक्षा को लेकर जशपुर पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार सुबह कुनकुरी में वृहद हेलमेट जागरूकता रैली आयोजित की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली खेल मैदान से शुरू होकर गड़ाकटा, बस स्टैंड, डुगडुगिया, जशपुर रोड और सलियाटोली होते हुए वापस खेल मैदान पहुंची।
रैली में जिले के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित नागरिकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी सड़क सुरक्षा का संदेश प्रसारित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कौशल्या साय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं गंभीर सामाजिक समस्या बन चुकी हैं। दुर्घटनाओं को केवल शासन-प्रशासन नहीं बल्कि नागरिकों की जागरूकता और जिम्मेदारी से ही कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि “हम बदलेंगे तो युग बदलेगा”, इसलिए हर व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि तेज रफ्तार और बिना हेलमेट वाहन चलाना साहस नहीं बल्कि जोखिम है।
कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि अधिकांश लोग यह सोचकर लापरवाही करते हैं कि उन्हें वाहन चलाना अच्छी तरह आता है, जबकि दुर्घटनाएं कभी भी हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से गति सीमा का पालन करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग नहीं करने की अपील की।
डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले में 459 सड़क दुर्घटनाओं में 311 लोगों की मौत हुई और 205 से अधिक लोग घायल हुए। विश्लेषण में पाया गया कि अधिकांश दोपहिया वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। उन्होंने कहा कि यदि हेलमेट का नियमित उपयोग किया जाता तो लगभग 70 प्रतिशत लोगों की जान बचाई जा सकती थी।
-------- ------------


