वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जशपुर आगडीह हवाई पट्टी पर किया गया आत्मीय स्वागत कलेक्ट्रेट में विभागों की समीक्षा बैठक के बाद, वनवासी कल्याण आश्रम के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए जिले के प्रभारी मंत्री

वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जशपुर आगडीह हवाई पट्टी पर किया गया आत्मीय स्वागत
कलेक्ट्रेट में विभागों की समीक्षा बैठक के बाद, वनवासी कल्याण आश्रम के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए जिले के प्रभारी मंत्री
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 26 दिसंबर 2025/ प्रदेश के वित्त मंत्री और जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी का आज जशपुर के आगडीह हवाई अड्डे में आत्मीय स्वागत किया गया।
प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी का आज जशपुर स्थित वनवासी कल्याण आश्रम के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने स्टेट प्लेन से जशपुर के आगडीह हवाई अड्डे पर उतरे जहां जिले के आला अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनि भगत , नगर पालिका के अध्यक्ष अरविन्द भगत, उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव , कृष्ण कुमार राय, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह, एसडीएम जशपुर विश्वास राव मस्के और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।