*कार को ओवरटेक करने के दौरान, बहमा चौक के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत* *ओवरस्पीड और लापरवाही से तीन युवक गंभीर घायल, दोनों बाइकों के उड़े परखच्चे*

*कार को ओवरटेक करने के दौरान, बहमा चौक के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत*

*ओवरस्पीड और लापरवाही से तीन युवक गंभीर घायल, दोनों बाइकों के उड़े परखच्चे*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 1 जुलाई 2026 : पत्थलगांव के ग्राम लुड़ेग से बहमा जाने वाले मुख्य मार्ग पर बहमा चौक के समीप बुधवार को तेज रफ्तार और जोखिम भरे ओवरटेक के कारण दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, पंडरीपानी निवासी रूकमन चक्रवर्ती (पिता सीताराम) बाइक से काडरो की ओर से धान लेकर लुड़ेग जा रहे थे। बहमा चौक के पास आगे चल रही एक कार को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई।

दूसरी बाइक पर छातासराई निवासी मनोज नाग (पिता संतोष नाग) और आकाश लकड़ा (पिता अमीलाल) सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ओवरटेक के दौरान सामने से आ रहे वाहन की दूरी का सही अनुमान नहीं लग पाने और दोनों बाइकों की तेज रफ्तार हादसे का प्रमुख कारण बनी। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।