*पड़ोसी ने गैंती से हमला कर युवक की हत्या: विवाद के बाद किया ताबड़तोड़ वार, उतार दिया मौत के घाट*

लोक सीजी न्यूज / अंबिकापुर 2 जुलाई 2026 :  सरगुजा जिले के लुंड्रा बरगीडीह में गुरुवार को पड़ोसी के साथ हुए विवाद में एक 45 वर्षीय युवक की गैंती से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी गांव के लोगों से कहता रहा कि उसने जीतू को मार दिया है और अब वह जेल जाएगा। इसके बाद वह अपने घर जाकर सो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम बरगीडीह राईंखुर्द निवासी जीतू नागेश (45) गुरुवार दोपहर घर पर था, जबकि उसके परिवार के सदस्य धान की रोपाई के लिए खेत गए हुए थे। इसी दौरान वह पड़ोसी बुधराम के घर के पास पहुंचा। दोनों के बीच बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बुधराम ने गैंती से जीतू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

घटना के बाद आरोपी ने आसपास के लोगों को खुद बताया कि उसने जीतू की हत्या कर दी है और अब जेल जाएगा। इसके बाद वह अपने घर जाकर सो गया। आरोपी की बात सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो जीतू गंभीर हालत में पड़ा मिला। इसकी सूचना परिजनों को दी गई, जो खेत से लौटकर उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर ले गए। घायल को अस्पताल पहुंचाने में आरोपी के बेटे ने भी मदद की, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर मामला लुंड्रा थाना भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

------------------------