क्या कुछ बड़ा होने वाला है, पत्थलगाँव पहुंचा सत्ता पक्ष के पांच विधायकों का बड़ा जत्था

क्या जिले में कुछ बड़ा होने वाला है ? पत्थलगांव पहुंचा सत्ता पक्ष के पांच विधायकों का बड़ा जत्था पत्थलगांव में टमाटर की पैदावार पर आधारित उद्योग लगाने पर हुई विस्तृत चर्चा

क्या कुछ बड़ा होने वाला है, पत्थलगाँव  पहुंचा सत्ता पक्ष के पांच विधायकों का बड़ा जत्था
पत्थलगांव पहुंचा भाजपा के पांच विधायकों का दल

क्या जिले में कुछ बड़ा होने वाला है ?

पत्थलगांव पहुंचा सत्ता पक्ष के पांच विधायकों का बड़ा जत्था 

पत्थलगांव में टमाटर की पैदावार पर आधारित उद्योग लगाने पर हुई विस्तृत चर्चा 

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़. 27 जून । भारतीय जनता पार्टी के अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल सहित भाजपा के पांच विधायकों का बड़ा जत्था गुरुवार को पत्थलगांव पहुंचा। 

          सरगुजा विधायक राजेश अग्रवाल के साथ लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सितापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह और पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी शामिल रही।

अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल पत्थलगांव निवासी कार्यकर्त्ता अरुण शुभम के निवास पर पहुंच कर अपने परिवाघर के लोगों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान विधायक राजेश अग्रवाल सहित पांच विधायकों का बड़ा जत्था ने त्थलगांव क्षेत्र में टमाटर की अधिक पैदावार और किसानों की मौजूदा स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विधायकों का कहना था कि यंहा टमाटर की पैदावार पर आधारित उद्योग शुभारंभ करने की जरूरत है। विधायकों ने जशपुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयास से चाय की खेती को बढ़ावा देने पर प्रसन्नता व्यक्त की। 

   विधायकों के इस जत्थे में सभी विधायकों ने जशपुर जिले की अनुकूल जलवायु से सेव, नाशपाती तथा अन्य पैदावार से आदिवासी किसानों को अच्छा लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।