*जशपुर पुलिस के विवेचकों को मिले 104 स्मार्ट मोबाइल, डिजिटल जांच को मिलेगा बढ़ावा*

लोक सीजी न्यूज जशपुर 7 जुलाई  2026 : विवेचना कार्य को आधुनिक और तकनीक-सक्षम बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय रायपुर की ASUMP Scheme 2025-26 के तहत जशपुर जिले के विवेचकों को 104 सैमसंग स्मार्ट मोबाइल वितरित किए गए। पुलिस कार्यालय जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने मोबाइल वितरित किए।

एसएसपी ने कहा कि इन स्मार्ट मोबाइलों के जरिए घटनास्थल का फोटो-वीडियो दस्तावेजीकरण, ई-साक्ष्य संकलन, गवाहों के डिजिटल बयान, जब्ती प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग सहित अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रूप से संकलित किए जा सकेंगे। इससे वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर विवेचना और अधिक प्रभावी होगी तथा न्यायालय में मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत कर दोषियों को सजा दिलाने में सहायता मिलेगी।