छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रेणु पिल्ले व्यापम की अध्यक्ष, सुब्रत साहू प्रशासनिक अकादमी भेजे गए महानदी भवन, जशपुर में सीईओ जिला पंचायत रहे जितेंद्र यादव राजनांदगांव के नए कलेक्टर
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रेणु पिल्ले व्यापम की अध्यक्ष, सुब्रत साहू प्रशासनिक अकादमी भेजे गए महानदी भवन, जशपुर में सीईओ जिला पंचायत रहे जितेंद्र यादव राजनांदगांव के नए कलेक्टर
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
रेणु पिल्ले व्यापम की अध्यक्ष, सुब्रत साहू प्रशासनिक अकादमी भेजे गए महानदी भवन
जशपुर में सीईओ जिला पंचायत रहे जितेंद्र यादव राजनांदगांव के नए कलेक्टर
लोक सीजी न्यूज़/रायपुर। मंगलवार की शाम को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक और छत्तीसगढ़ में नए चीफ सेक्रेटरी, विकासशील के पदभार संभालते ही, छत्तीसगढ़ शासन में मंगलवार की शाम बड़ा फेरबदल हुआ है। 14 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदल दिए गए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ शासन में मंगलवार की शाम बड़ा फेरबदल हुआ है। 14 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदल दिए गए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।
वरिष्ठ आईएएस अफसर रेणु पिल्ले और सुब्रत साहू को मंत्रालय से बाहर भेजा गया है। व्यापम की अध्यक्ष रेणु जी पिल्ले बनाईं गईं हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा। इसी तरह सुब्रत साहू प्रशासनिक अकादमी के महानिदेशक बनाए गए हैं। उनके पास अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
बड़े फेरबदल में कुल 14 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी
इस बड़े फेरबदल में कुल 14 आईएएस अफसर प्रभावित हुए हैं। सोनमणि वोरा को प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रोहित यादव सचिव जनसंपर्क विभाग के साथ ऊर्जा, पर्यटन एवं संस्कृति, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी और पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। अविनाश चंपावत को सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मुकेश बंसल सचिव विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अंकित आनंद को सचिव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
कुलदीप शर्मा को वेयर हाउसिंग
2014 बैच के आईएएस अधिकारी कुलदीप शर्मा इस समय रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं थे। आज के फेरबदल में उन्हें उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी कार्तिकेय गोयल के डेपुटेशन पर जाने के बाद से यह पद खाली था।
डॉ0 रवि मित्तल को विमानन की भी जिम्मेदारी
2016 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ0 रवि मित्तल इस समय मुख्यमंत्री सचिवालय में ज्वाइंट सिकरेट्री के साथ कमिश्नर पब्लिक रिलेशंस और सीईओ संवाद हैं। सरकार ने उन्हें अब वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, विमानन का अतिरिक्त प्रभार दिया है।
डॉ. फरिहा आलम को डायरेक्टर फूड 2016 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ0 फरिहा आलम इस समय संयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, श्रम विभाग थीं। उन्हें अब संचालक, खाद्य के पद पर पदस्थ करते हुए संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
जितेंदर यादव कलेक्टर राजनांदगांव
राजनांदगांव कलेक्टर डॉ0 सर्वेश भूरे के डेपुटेशन पर ज्वाइंट टेक्सटाइल कमिश्नर बनकर जाने के बाद कलेक्टर में 2019 बैच का खाता खुल गया। इस बैच के जितेंदर यादव को सरकार ने राजनांदगांव का नया कलेक्टर अपाइंट किया है।
________________________


