महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जशपुर और झारखंड प्रवास प्रस्तावित मंगलवार 30 दिसंबर को जशपुर से झारखंड की ओर करनी है यात्रा तो इस वैकल्पिक मार्ग का करना होगा प्रयोग
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जशपुर और झारखंड प्रवास प्रस्तावित मंगलवार 30 दिसंबर को जशपुर से झारखंड की ओर करनी है यात्रा तो इस वैकल्पिक मार्ग का करना होगा प्रयोग राष्ट्रपति के कार्यक्रम तक जशपुर से मंझाटोली तक नेशनल हाइवे 43 पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जशपुर और झारखंड प्रवास प्रस्तावित
मंगलवार 30 दिसंबर को जशपुर से झारखंड की ओर करनी है यात्रा तो इस वैकल्पिक मार्ग का करना होगा प्रयोग
राष्ट्रपति के कार्यक्रम तक जशपुर से मंझाटोली तक नेशनल हाइवे 43 पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 27 दिसंबर 2025. मंगलवार 30 दिसंबर को, महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जशपुर और झारखंड प्रवास प्रस्तावित है, राष्ट्रपति विशेष विमान से जशपुर के आगडीह हवाई अड्डे में उतरेंगी और वहां से सडक़ मार्ग से छत्तीसगढ़ की सीमा के तुरंत बाद, झारखंड राज्य के गुमला जिले के रायडीह प्रखंड स्थित मांझाटोली में आयोजित होने वाले अंतर्राज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह, सह कार्तिक जतरा कार्यक्रम में शामिल होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जशपुर जिले के आगडीह हवाई अड्डे पर आगमन होगा, जहां से वे सडक़ मार्ग द्वारा कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगी।
जशपुर पुलिस ने राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था व सुगम यातायात व्यवस्था हेतु सभी प्रकार के वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था की सूचना जारी की है।
कार्यक्रम वाले दिन इस वैकल्पिक मार्ग का करना होगा उपयोग
मंगलवार ३० दिसंबर को राष्ट्रपति के कार्यक्रम तक जशपुर से मांझाटोली मुख्य हाइवे मार्ग एनएच 43 पर उक्त दिनांक को सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध होगा। रायगढ़ से जशपुर होकर रांची की ओर जाने वाली समस्त वाहन, बालाछापर चौक से डायवर्ट होकर, आरा, सकरडेगा, कोंडरा, मुकरा, सुरसांग से होते हुए मांझाटोली निकलेंगी।
----------------------------------------------------------------


