*लोरो घाट में भीषण सड़क हादसा, जशपुर पुलिस के रेस्क्यू से ट्रक में फंसे तीन लोगों की बची जान*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 16 जुलाई 2026 : जशपुर जिले के लोरो घाट में 15 जुलाई की शाम धनबाद से रायपुर जा रहा कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सुरक्षा रेलिंग से टकरा गया। हादसे में ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सहित तीन लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही दुलदुला पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग, डॉयल-112, अग्निशमन दल, एंबुलेंस, पुलिस मितान और स्थानीय ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर कटर मशीन से केबिन काटकर तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल जशपुर भेजा गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई।

रेस्क्यू टीम होगी सम्मानित, सहयोगी नागरिकों को मिलेगा गुड सेमिरिटन योजना का लाभ

घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की निगरानी की। उन्होंने पुलिस, अग्निशमन दल, पुलिस मितान और सहयोग करने वाले स्थानीय नागरिकों की सराहना करते हुए घोषणा की कि साहसिक रेस्क्यू करने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, बचाव कार्य में सहयोग देने वाले नागरिकों के नाम गुड सेमिरिटन (नेक नागरिक) योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए प्रशासन को भेजे जाएंगे। एसएसपी ने सड़क दुर्घटना की स्थिति में तत्काल डॉयल-112 या निकटतम थाना को सूचना देकर घायलों की मदद करने की अपील भी की।