*पिकअप की टक्कर से सड़क पर गिरे 3 युवक, पीछे से आए ट्रक ने 2 को कुचला, मौके पर मौत*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 29 जून 2026 : गुमला कटनी नेशनल हाईवे-43 पर,  रविवार रात बतौली के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम बासेन के पास रात करीब 8:30 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, मानपुर निवासी अकल साय (25), नान्हू गोंड़ (30) और जयप्रकाश गोंड़ (35) अपनी बड़ी मां के दशकर्म कार्यक्रम की सूचना देने रायगढ़ जिले के ग्राम कापू गए थे। वहां से तीनों एक ही बाइक (CG 15 DW 1719) से रात में अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान बासेन के पास पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। तभी अंबिकापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने नान्हू गोंड़ और जयप्रकाश गोंड़ को कुचल दिया। दोनों के सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अकल साय गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही बतौली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस अज्ञात पिकअप और ट्रक की तलाश करते हुए मामले की जांच में जुटी है।