धान खरीदी केंद्र प्रभारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या फड़ में धान की कमी होने पर निकली थी लाखों रुपए की रिकवरी

धान खरीदी केंद्र प्रभारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या फड़ में धान की कमी होने पर निकली थी लाखों रुपए की रिकवरी

धान खरीदी केंद्र प्रभारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या   फड़ में धान की कमी होने पर निकली थी लाखों रुपए की रिकवरी

धान खरीदी केंद्र प्रभारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

फड़ में धान की कमी होने पर निकली थी लाखों रुपए की रिकवरी

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 26 दिसंबर 2025 : जशपुर जिले के कांसाबेल छेत्र की सीमा से लगे सीतापुर के केरजू आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक व खरीदी केंद्र प्रभारी दिनेश गुप्ता 56 वर्ष ने गुरुवार की देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव शुक्रवार की सुबह सबसे पहले उनकी मां ने फंदे से लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए और वो दहाड़े मारकर रोने लगीं तब घर के लोगों और आस पड़ोस को जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि दिनेश गुप्ता फड़ में धान की कमी होने से तनाव में थे।

                घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर जांच शुरु की। पुलिस ने शव को उतरवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया। परिजन का कहना है कि वे मानसिक तनाव में थे। बताया जा रहा है कि खरीदी केंद्र में धान की कमी होने से उनसे लाखों रुपए की रिकवरी होनी थी। इसी बीच गुरुवार की शाम वे खरीदी केंद्र पहुंचे थे। वे रात करीब 1 बजे तक वहीं रहे। डेढ़ बजे रात को वे घर पहुंचे और अपने कमरे में चले गए। इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। 

फड़ में धान की कमी होने से निकली थी लाखों की रिकवरी

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, केरजू धान खरीदी केंद्र में धान की कमी हो जाने की वजह से फड़ प्रभारी दिनेश गुप्ता के ऊपर लाखो रुपए की रिकवरी निकल गई थी। इस वजह से वे परेशान थे। परिजन ने भी इस बात की पुष्टि की है। रिकवरी के रुपयों व आर्थिक स्थिति देख वे तनाव में थे। और इसी तनाव में आकर उन्होंने ऐसा घातक कदम उठाया।