*3 साल के बच्चे की घर के कुंए में डूबने से मौत, बाल्टी-रस्सी गायब देख परिजनों को हुई अनहोनी की आशंका, कुएं का पानी खाली कराने पर मिला शव*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 27 अगस्त 2026 :- सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुरता के केरहियापारा में 26 अगस्त की दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास खेल रहा 3 वर्षीय मासूम कृष्णा कुएं से पानी निकालने की कोशिश करते समय पैर फिसलने से कुएं में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, तुलेश्वर सिंह का 3 वर्षीय बेटा कृष्णा बुधवार दोपहर घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर के बगल में स्थित कुएं के पास पहुंच गया। कुएं में पानी देखकर वह बाल्टी से पानी निकालने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा।
बच्चा काफी देर तक नहीं मिला तो कुएं के पास पहुंचे परिजन
कृष्णा के काफी देर तक दिखाई नहीं देने पर उसके माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश करते हुए वे कुएं के पास पहुंचे। वहां बाल्टी और रस्सी दिखाई नहीं देने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। कुएं में झांकने पर पानी के ऊपर रस्सी तैरती नजर आई।
बारिश के कारण कुआं पानी से लबालब भरा था। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पंप की मदद से कुएं का पानी बाहर निकाला गया। पानी कम होने पर परिजन कुएं में उतरे, जहां कृष्णा का शव मिला।
मासूम का शव देखते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। माता-पिता बेटे का शव गोद में लेकर बिलखते रहे। वहीं, अन्य परिजन भी इस दर्दनाक हादसे से सदमे में हैं।