अघोर पीठ गम्हरिया आश्रम, जशपुर में 8 फरवरी को निःशुल्क मिर्गी उपचार शिविर

जशपुरनगर 3 फरवरी 2026 / बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा 8 फरवरी 2026, रविवार को गम्हरिया स्थित अघोर पीठ, वामदेव नगर में निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। यह विशेष शिविर प्रातः 4 बजे से सूर्योदय से पूर्व तक चलेगा।

ट्रस्ट के अनुसार, शिविर में मिर्गी से पीड़ित रोगियों को फकीरी एवं आयुर्वेदिक पद्धति पर आधारित स्वनिर्मित औषधियों से उपचार प्रदान किया जाएगा। यह संपूर्ण उपचार पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

7 फरवरी को अनिवार्य उपस्थिति

उपचार प्रक्रिया के तहत रोगियों को 7 फरवरी 2026, शनिवार को ही आश्रम पहुंचना आवश्यक है।

इस दौरान ट्रस्ट द्वारा रोगियों के लिए रात्रि विश्राम एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी।

हर रोगी के साथ एक सहयोगी व्यक्ति का उपस्थित होना अनिवार्य है।

सुरक्षा एवं सलाह

शीत ऋतु को देखते हुए रोगियों को गरम कपड़े और कंबल साथ लाने की सलाह दी गई है।

ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि इस औषधि का प्रयोग गर्भवती महिलाओं के लिए निषिद्ध है।

संपर्क एवं पंजीकरण

अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—

7000989007, 7007256988, 9718286111, 9425251701

--------