गुमला कटनी Nh 43 सड़क पर हादसा अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार प्रधान आरक्षक की मौत

गुमला कटनी Nh 43 सड़क पर हादसा अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार प्रधान आरक्षक की मौत

गुमला कटनी Nh 43 सड़क पर हादसा   अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार प्रधान आरक्षक की मौत

गुमला कटनी Nh 43 सड़क पर हादसा 

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार प्रधान आरक्षक की मौत 

लोक सीजी न्यूज / जशपुर नगर 4 फरवरी 2026 :- अंबिकापुर–मनेंद्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बिश्रामपुर थाने में पदस्थ वरिष्ठ आरक्षक अभय पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात लगभग 8:30 बजे 10वीं वाहिनी बटालियन सिलफिली के पास हुआ, जहां किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मरच्यूरी भेजा। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

राज्य के पुलिसकर्मियों के फिटनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अभय पांडेय इन दिनों 10वीं वाहिनी बटालियन में कोर्स कर रहे थे। सोमवार रात वे बाइक से सिलफिली बाजार दैनिक उपयोग का सामान लेने निकले थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जयनगर पुलिस और बटालियन के जवान मौके पर पहुंचे व आवश्यक कार्रवाई की।अंबिकापुर–मनेंद्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बिश्रामपुर थाने में पदस्थ वरिष्ठ आरक्षक अभय पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात लगभग 8:30 बजे 10वीं वाहिनी बटालियन सिलफिली के पास हुआ, जहां किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मरच्यूरी भेजा। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
राज्य के पुलिसकर्मियों के फिटनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अभय पांडेय इन दिनों 10वीं वाहिनी बटालियन में कोर्स कर रहे थे। सोमवार रात वे बाइक से सिलफिली बाजार दैनिक उपयोग का सामान लेने निकले थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जयनगर पुलिस और बटालियन के जवान मौके पर पहुंचे व आवश्यक कार्रवाई की।