बड़ी संख्या में एसडीएम के दफ्तर पहुंचे खादान्य योजना के हितग्राही गांव के पीडीएस दुकान के संचालक पर लगाया तीन महिने का अंगूठा लगाकर दो महिने का राशन देने का आरोप

महिलाओं ने राशन योजना के दुकानदार पर तीन माह का अंगूठा लगवाकर 2 माह का चावल देने का गम्भीर आरोप लगाया है। एसडीएम दफ्तर पहुंची महिलाओं ने कहा कि जब तक राशन मिलने की गारेंटी हमें नही मिलेगी, हम यहां से नहीं उठेंगे।

बड़ी संख्या में एसडीएम के दफ्तर पहुंचे खादान्य योजना के हितग्राही गांव के पीडीएस दुकान के संचालक पर लगाया तीन महिने का अंगूठा लगाकर दो महिने का राशन देने का आरोप
बगीचा एसडीएम कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचे योजना के हितग्राही

बड़ी संख्या में एसडीएम के दफ्तर पहुंचे खादान्य योजना के हितग्राही
गांव के पीडीएस दुकान के संचालक पर लगाया तीन महिने का अंगूठा लगाकर दो महिने का राशन देने का आरोप
जशपुर जिले के बगीचा जनपद के रेंगले गांव का मामला

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. जशपुर जिले के बगीचा अनुविभाग अंतर्गत रेंगले गांव में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली विष्णु सरकार के एकमुश्त तीन माह का राशन वितरण करने की योजना पर खुद विक्रेता पलीता लगा रहे हैं। इस बात से क्षुब्द होकर गुरूवार को दर्जनों ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में बगीचा के एसडीएम दफ्तर पहुंच पीडीएस विक्रेता के खिलाफ  खादान्य योजना की हितग्राही महिलाएं, धरने पर बैठ गईं। महिलाओं ने राशन योजना के दुकानदार पर तीन माह का अंगूठा लगवाकर 2 माह का चावल देने का गम्भीर आरोप लगाया है। एसडीएम दफ्तर पहुंची महिलाओं ने कहा कि जब तक राशन मिलने की गारेंटी हमें नही मिलेगी, हम यहां से नहीं उठेंगे।
                   दरअसल बगीचा विकासखंड के रेंगले गांव की दर्जनों महिला पुरुष पीडीएस विक्रेता डेविड लकड़ा के खिलाफ  शिकायत देने एसडीएम दफ्तर पहुंचीं, जहां महिलाएं जमीन पर बैठ विक्रेता को हटाए जाने और तीन माह का एक मुश्त चावल नहीं देने का गम्भीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि विक्रेता हमसे तीन माह का अंगूठा लगवाकर दो माह का चावल दे रहा है और चना शक्कर भी नही दे रहा है। यह इनका पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी ऐसा कर चुके हैं, जिसकी शिकायत हम लोग संबंधित अधिकारी को देते रहे हैं, इसके बावजूद इनको आज तक नहीं हटाया गया।
             इस मामले में बगीचा के खाद्य अधिकारी पुष्पेंद्र ने कहा कि इस मामले की जानकारी मुझे प्राप्त हुई है, जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
------------------------------------------------------------------