*हटाए गए फरसाबहार बीईओ दुर्गेश देवांगन, जांच में आरोप सही मिले, जिला पंचायत अटैच*

*फरसाबहार विकासखंड शिक्षा अधिकारी पर आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना व भ्रष्टाचार के आरोप*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 9 सितम्बर  2026:- जिले के फरसाबहार विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुर्गेश देवांगन के खिलाफ आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना, पद के दुरुपयोग एवं भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं। जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर जशपुर ने देवांगन को तत्काल प्रभाव से कार्यालय जिला पंचायत जशपुर में संलग्न कर दिया है।

जिला पंचायत जशपुर के पत्र क्रमांक 1328/लेखा अधि./जांच दिनांक 8 सितंबर 2026 के माध्यम से प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आदेश में उल्लेख है कि शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

सीआर भगत को बीईओ का अतिरिक्त दायित्व

देवांगन के जिला पंचायत में संलग्नीकरण के बाद स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, तपकरा के प्रभारी प्राचार्य (मूलपद व्याख्याता) सीआर भगत को आगामी आदेश तक फरसाबहार विकासखंड शिक्षा अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। भगत प्रशासनिक एवं वित्तीय दोनों कार्यों का निर्वहन करेंगे।

कलेक्टर जशपुर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।