*मैनपाट से लौट रही महिला पर्यटक की सड़क हादसे में मौत*
*मैनपाट से लौट रही महिला पर्यटक की सड़क हादसे में मौत* *NH किनारे खाना खाने के बाद पत्तल फेंकने सड़क पार कर रही थी, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर*
*मैनपाट से लौट रही महिला पर्यटक की सड़क हादसे में मौत*
*NH किनारे खाना खाने के बाद पत्तल फेंकने सड़क पार कर रही थी, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 23 मई 2026 : अंबिकापुर महामाया मंदिर और मैनपाट घूमकर लौट रही महिला पर्यटक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर मेन्ड्राकला पेट्रोल पंप के पास हुआ। महिला खाना खाने के बाद जूठे पत्तल फेंकने के लिए सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार बलौदा बाजार जिले के भाटापारा थाना क्षेत्र के ग्राम तुरमा निवासी 55 वर्षीय देवकी बाई पाल अपने परिवार और अन्य लोगों के साथ बस से मैनपाट घूमने आई थीं। बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। मैनपाट भ्रमण के बाद सभी अंबिकापुर पहुंचे और मां महामाया मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। रास्ते में मेन्ड्राकला के पास बस रोककर सभी ने खाना बनाया और भोजन किया। इसी दौरान देवकी बाई पत्तल फेंकने के लिए सड़क पार कर रही थीं, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे में महिला के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। बेहोशी की हालत में परिजन और अन्य पर्यटक उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


