उड़ीसा से 640 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप लाते तस्कर को जशपुर पुलिस ने दबोचा
उड़ीसा से 640 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप लाते तस्कर को जशपुर पुलिस ने दबोचा आरोपी मोहित गुप्ता के संबंध में पुलिस को लंबे समय से मिल रही थी शिकायत
उड़ीसा से 640 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप लाते तस्कर को जशपुर पुलिस ने दबोचा
आरोपी मोहित गुप्ता के संबंध में पुलिस को लंबे समय से मिल रही थी शिकायत
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 22 जनवरी 2026 :- जशपुर पुलिस ने जिले के कोतबा क्षेत्र में नशे के कारोबार में सक्रिय मोहित कुमार गुप्ता (35) को 640 नग प्रतिबंधित विस्कोरेक्स कोडीन फॉस्फेट कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कफ सिरप की कीमत लगभग 1 लाख 11 हजार रुपये आंकी गई है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर सूचना पर सायबर टीम की ट्रैकिंग के आधार पर लाखझार घाट में नाकाबंदी कर आरोपी को बिना नंबर की मोटरसाइकिल समेत पकड़ा गया। तलाशी में 4 कार्टून में कुल 640 शीशियां (64,000 ml) कफ सिरप मिलीं। पुलिस ने आरोपी से मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त किए गए।
आरोपी मोहित गुप्ता के द्वारा पकड़े गए कफ सिरप के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने और अवैध बिक्री स्वीकार करने पर आरोपी के खिलाफ धारा 21(C) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी है।


