कुनकुरी का मयाली नेचर कैम्प बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र, मयाली नेचर कैम्प जशपुर में जल क्रीड़ाओं का नया रोमांचक गंतव्य, जहां स्पीड बोटिंग, कयाकिंग, एक्वा साइक्लिंग और बाउंस बोट का भी पर्यटक उठा सकेंगे आनंद

कुनकुरी का मयाली नेचर कैम्प बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र जशपुर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 6 से 9 नवम्बर तक जशपुर जम्बुरी कार्यक्रम का आयोजन मयाली नेचर कैम्प जशपुर में जल क्रीड़ाओं का नया रोमांचक गंतव्य है, जहां स्पीड बोटिंग, कयाकिंग, एक्वा साइक्लिंग और बाउंस बोट का भी पर्यटक उठा सकेंगे आनंद

कुनकुरी का मयाली नेचर कैम्प बना पर्यटकों के आकर्षण का  केंद्र, मयाली नेचर कैम्प जशपुर में जल क्रीड़ाओं का नया रोमांचक गंतव्य, जहां स्पीड बोटिंग, कयाकिंग, एक्वा साइक्लिंग और बाउंस बोट का भी पर्यटक उठा सकेंगे आनंद


कुनकुरी का मयाली नेचर कैम्प बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

जशपुर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 6 से 9 नवम्बर तक जशपुर जम्बुरी कार्यक्रम का आयोजन

मयाली नेचर कैम्प जशपुर में जल क्रीड़ाओं का नया रोमांचक गंतव्य, जहां स्पीड बोटिंग, कयाकिंग, एक्वा साइक्लिंग और बाउंस बोट का भी पर्यटक उठा सकेंगे आनंद

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर/ 01 नवम्बर 2025 :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के  निर्देशन में जशपुर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 6 से 9 नवम्बर तक जशपुर जम्बुरी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
               जशपुर जिले के कुनकुरी मयाली नेचर कैम्प जशपुर में जल क्रीड़ाओं का नया रोमांचक गंतव्य है, जहां स्पीड बोटिंग, कयाकिंग, एक्वा साइक्लिंग और बाउंस बोट का भी पर्यटक आनंद उठा पाएंगे
                हरे.भरे जंगलों, झरनों और पहाडिय़ों से घिरे जशपुर जिले का मयाली नेचर पार्क अब रोमांच और जल क्रीड़ा प्रेमियों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र बन गया है। शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य से भरे इस स्थल में अब एडवेंचर का नया रंग जुड़ चुका है। यहां स्पीड बोटिंग, कयाकिंग, एक्वा साइक्लिंग और बाउंस बोट जैसी गतिविधियां यहां के पर्यटन अनुभव को और भी यादगार बना रही हैं।
                   मयाली जलाशय की स्वच्छ और विस्तृत झील अब पर्यटकों को केवल प्रकृति की गोद में सुकून ही नहीं, बल्कि रोमांच का अहसास भी कराती है। सुबह की सुनहरी रोशनी में झील पर फिसलती स्पीड बोट्स जब हवा को चीरती हैं, तो दिल की धडक़नें तेज़ हो जाती हैं। वहीं, कयाकिंग में प्रतिभागी अपनी शक्ति और संतुलन के बल पर पानी की लहरों के बीच आगे बढ़ते हैं, यह अनुभव आत्मविश्वास और एकाग्रता का प्रतीक बन जाता है।
                  परिवारों और युवाओं के बीच एक्वा साइकिलिंग सबसे लोकप्रिय गतिविधियों में से एक बन रही है। पानी पर चलती यह विशेष साइकिल रोमांच के साथ.साथ मनोरंजन का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है। यह उन लोगों के लिए है जो रोमांच तो चाहते हैंए पर शांति के साथ। वहीं बच्चों और समूह पर्यटकों के लिए बाउंस बोट पूरी तरह मस्ती से भरा अनुभव है। 

सुरक्षा का रखा गया है पूरा ख्याल
इन सभी गतिविधियों को सुरक्षा मानकों और प्रशिक्षित स्टाफ  की निगरानी में संचालित किया जा रहा है। हर प्रतिभागी के लिए लाइफ  जैकेट और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षित गाइड और स्थानीय युवाओं को भी इसमें शामिल किया गया है, जिससे यह पहल न केवल पर्यटन को बढ़ावा दे रही है, बल्कि स्थानीय रोजगार सृजन में भी योगदान दे रही है।
                   जशपुर जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की यह पहल न केवल जिले के प्राकृतिक आकर्षणों को एक नया स्वरूप दे रही है, बल्कि इसे छत्तीसगढ़ के प्रमुख इको-टूरिज़्म एवं एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
---------------------------------------------------------------