नगरपालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय को लेकर पहुंचे साप्ताहिक बाजार, दिखाया चारों ओर पसरी गंदगी का अंबार

जशपुर साप्ताहिक बाजार में नाक रखना हुआ दूभर नगरपालिका के नलों से इतने गंदे पेयजल की सप्लाई कि, पीना तो दूर हाथ धोने में झिझक रहे शहर के लोग शहरवासी भी हैरान कि शहर को कैसे मिल गया देश के 10वें सबसे साफ-सुथरे शहर का तमगा

नगरपालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय को लेकर पहुंचे साप्ताहिक बाजार, दिखाया चारों ओर पसरी गंदगी का अंबार
नगरपालिका सीएमओ को नलों में आ रहे गंदे पानी से अवगत कराते उपाध्यक्ष

नगरपालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय को लेकर पहुंचे साप्ताहिक बाजार, दिखाया चारों ओर पसरी गंदगी का अंबार, बोतल में भर कर दिखाया सप्लाई की जा रही मटमैले पेयजल का नमूना
जशपुर साप्ताहिक बाजार में नाक रखना हुआ दूभर
नगरपालिका के नलों से इतने गंदे पेयजल की सप्लाई कि, पीना तो दूर हाथ धोने में झिझक रहे शहर के लोग
शहरवासी भी हैरान कि शहर को कैसे मिल गया देश के 10वें सबसे साफ-सुथरे शहर का तमगा

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. पाठकों को याद होगा की अभी एक पखवाड़े पहले ही जशपुर नगरपालिका को अपने आबादी वाले वर्ग में देश के सबसे साफ-सुथरे शहर के रूप में 10वां स्थान मिला था। 
                 लेकिन शहर की वास्तविक स्थिति इसके सर्वथा विपरीत है। आलम यह है कि, शहर के दूर-दराज का नहीं बल्कि शहर की सबसे अधिक आवाजाही वाले और शहर के हृदय स्थल जशपुर द्विसाप्ताहिक बाजार में इन दिनों गंदगी और कचरे के ढेर का ये आलम है कि यहां पर नाक रखना दूभर है और गंदे पानी का सही निकासी ना होने और कचरे के ढेर और उससे उठने वाली सड़ांध से इस इलाके में कभी भी महामारी फैलने की आशंका बन गई है। जिला भाजपा कार्यालय से होकर गौशाला की बाउंड्री से होकर बने सडक़ से बाजार और मुर्गा-मटन बाजार की ओर जाने वाले की दुर्गंध से दम घुटने वाली स्थिति है। यही हाल आगे जाकर बाजार के लिए प्रवेश करने वाले स्थान की है, जहां नालियों का गंदा पानी जमा हो रहा है, जहां से होकर गुजरना ही भयंकर कष्ट कारक है।
             शहर के साप्ताहिक बाजार में व्याप्त गंदगी और सड़ांध की स्थिति को देखकर जशपुर नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव खुद नगरपालिका के सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय को लेकर मौके पर पहुंचे और अव्यवस्थाओं को पहली प्राथमिकता पर लेते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।

नलों से हो रहा बेहद गंदा पेयजल सप्लाई
इन दिनो वर्षा का मौसम है और लगातार बारिश भी हो रही, लेकिन जशपुर नगरपालिका के द्वारा जल प्रदाय योजना के तहत नलों के माध्यम से जो पेयजल सप्लाई की जा रही है, लगता है कि उसे सीधे-सीधे लावा एनिकट से लिफ्ट कर शहर के पानी टंकियों में एकत्र कर बिना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से गुजारे सीधे सप्लाई कर दिया जा रहा है। या तो फिर चूना या फिटकिरी डाला ही नहीं जा रहा है। पेयजल इतना गंदा है कि लोग उसे पीना तो दूर हाथ मुंह धोने या नहाने से भी ऐतराज कर रहे हैं। साप्ताहिक बाजार के निरीक्षण के दौरान भी खुद नगरपालिका उपाध्यक्ष ने खुद बोतल में भरे पेयजल को जब सीएमओ की ओर बढ़ाते हुए उन्हें कहा कि, इस पानी को कोई गले से नीचे उतार सकता है पूछा तो सीएमओ बगलें झांकने लगे।

तत्काल अव्यवस्था दूर करने उपाध्यक्ष ने दिए निर्देश
इस संबंध में जशपुर नगरपालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि, मैं नगरपालिक अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय को लेकर जशपुर बजारडांड़ गया, जहां अव्यवस्थित रूप से लगे बाजार को व्यवस्थित रूप से नियमित लगवाने हेतु निर्देशित किया। बाजार में अति गंदगी से सीएमओ को रूबरू कराया, जिससे अप्रत्याशित महामारी फैल सकती है, गंदगी के अंबार को अतिशीघ्र सफाई हेतु निर्देशित किया। वर्तमान में मछ्ली-मीट बाजार आबंटित स्थान पर निर्माणाधीन है, जिसे पूर्ण होने में 6 माह लगेंगे इसलिए वर्तमान में बाजार स्थित मछ्ली-मीट बाजार को ही व्यवस्थित कर सफाई पर भी ध्यान देने पर नगर पालिक अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही जशपुर नगरपालिक के विभिन्न क्षेत्रों में आ रहे गंदे पेय जल की सफाई को लेकर गंभीरता से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
---------------------------------------------------------------