*राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से जशपुर का बढ़ा मान, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय हुए सम्मानित*

*राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से जशपुर का बढ़ा मान, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय हुए सम्मानित*

*राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से जशपुर का बढ़ा मान, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय हुए सम्मानित*

*राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से जशपुर का बढ़ा मान, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय हुए सम्मानित*

*नई दिल्ली में मिला राष्ट्रीय सम्मान, ग्रामीण विकास और पंचायत सशक्तिकरण के कार्यों को मिली पहचान*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 3 जून  2026 : जशपुर जिले के लिए मंगलवार को गौरव का क्षण तब आया, जब जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और समर्पित योगदान के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है।

बताया गया कि सालिक साय के नेतृत्व में जिले में ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वच्छता अभियान, जनकल्याणकारी गतिविधियों और पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। उनके प्रयासों से पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को नई गति मिली, जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है।

3 जून को दिल्ली में हुआ आयोजन

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह का आयोजन 3 जून को नई दिल्ली में किया गया था। कार्यक्रम में देशभर से पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। समारोह में जैसे ही सालिक साय को मंच पर सम्मानित किया गया, उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष के सहयोगी भूषण वैष्णव ने बताया कि यह सम्मान केवल सालिक साय की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे जशपुर जिले और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सालिक साय ने हमेशा ग्रामीण विकास और पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं, जिसका परिणाम आज राष्ट्रीय सम्मान के रूप में सामने आया है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत जशपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उप संचालक सहित जिले के कई सरपंच भी मौजूद रहे। सभी ने सालिक साय को बधाई देते हुए इसे जिले के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान जशपुर की सक्रिय पंचायत व्यवस्था और प्रभावी ग्रामीण विकास मॉडल की राष्ट्रीय पहचान है। इससे जिले की पंचायतों और जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं जिलेवासियों ने भी सालिक साय को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की है।